फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वर्षों से अटकी रकम मिली, गंदे पानी की समस्या भी खत्म

Sat, 12 Sep 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-24-लोक अदालत में अपनी स्टाल में मौजूद बैंक प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
बांदा। किसी की रकम 16 साल से डाकघर में अटकी थी तो कोई तीन माह से गंदे पानी की समस्या झेल रहा था।
विज्ञापन

किसी को बुकिंग के बाद भी तय समय पर सिलिंडर नहीं मिल रहा था। लंबे समय से चली आ रही इन समस्याओं से लोगों को लोक अदालत ने राहत दिलाई।
शनिवार को कचहरी परिसर में हुई लोक अदालत में संबंधित विभागों और पक्षकारों के बीच सुलह-समझौता कराकर मामलों का निस्तारण किया गया।
मालती पहारिया की 16 साल से डाकघर में अटकी 15 हजार रुपये की रकम का मामला सुलझाया गया। उनके पति पदमलाल पहारिया के नाम 2003 में बचत पत्र लिए गए थे, जिनका भुगतान 2011 में होना था। डाकघर ने अभिलेखों में कमी बताकर भुगतान रोका था, जिस पर मालती ने 26 सितंबर 2025 को वाद दायर किया। सुनवाई के बाद डाकघर ने भुगतान पर सहमति दी।
विज्ञापन


इसी तरह जवाहर नगर के शिवकुमार और महिराज की तीन माह से गंदे पानी की समस्या भी दूर हुई। उन्होंने 29 जुलाई 2026 को स्थायी लोक अदालत में वाद दायर किया था। जल संस्थान और जल निगम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन दुरुस्त कर साफ पानी की आपूर्ति शुरू की। जसपुरा के रामपुर निवासी की गैस सिलिंडर आपूर्ति में देरी की शिकायत भी निस्तारित हुई। वहीं जिला जज अल्पना व न्यायिक अधिकारी ने निरीक्षण किया।

फोटो-24-लोक अदालत में अपनी स्टाल में मौजूद बैंक प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें