फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रुपया अदा न करने का आरोप, जेवी ग्रुप संचालक समेत तीन पर प्राथमिकी

Sat, 12 Sep 2026 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। निर्माणाधीन नहर के लिए करीब चार करोड़ रुपये की गिट्टी-मौरंग सप्लाई लेने और इसके एवज में महज 54 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान करने का मामला न्यायालय पहुंचा।
विज्ञापन

जनपद अंबाला (हरियाणा) निवासी सप्लायर साहिब सिंह ने जेवी ग्रुप के संचालक समेत तीन लोगों पर शेष भुगतान न करने, कूटरचित चेक देने, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर नरैनी थाने में ग्रुप संचालक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/एफटीसी बांदा के न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में साहिब सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में नरैनी में रहकर गिट्टी व मौरंग की सप्लाई करते हैं और वह गुरुनानक इंटरप्राइजेज के मालिक हैं। नरैनी क्षेत्र में जेवी ग्रुप जो भटिंडा पंजाब की शिवशक्ति कंपनी से अनुबंधित है, वह नहर का निर्माण करा रही है।
विज्ञापन

साहिब सिंह के अनुसार उन्होंने पिछले तीन साल से जेवी ग्रुप को विश्वास के आधार पर करीब चार करोड़ रुपये कीमत का मौरंग व गिट्टी पहुंचाया है। इसके एवज में कंपनी की ओर से उन्हें ऑनलाइन केवल 54 लाख रुपये भेजे गए। जब उन्होंने कंपनी के मालिक जीतेंद्र पाल सिंह से शेष रकम मांगी तो उसमें कोई जवाब नहीं दिया गया।
आरोप लगाया कि दो जुलाई 2026 को भुगतान मांगने पर उन्हें बुलाया गया और रुपये देने से मना कर दिया गया। उन्हें एक कूटरचित चेक दिया गया। इसके बाद प्रेम शर्मा और बृजेश यादव ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे। नरैनी थाने में जीतेंद्र पाल सिंह, प्रेम शर्मा और बृजेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें