बांदा। क्रिकेट चैलेंज कप आरसीबी टीम ने जीत लिया।
विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। मैन आफ दि सीरीज आशुतोष
राणा और मैन आफ दि मैच जाहिद रहे।
सोमवार को रायफल क्लब ग्राउंड में
फाइनल मैच आरसीबी व सनराइज टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी
करते हुए सनराइज टीम ने 135 रनों का लक्ष्य रखा।
अमित मूलचंदानी
ने 67 व लोकेश ने 30 रनों का योगदान दिया। आरसीबी के हिम्मत ने 3 व अजय ने 2
विकेट लिए। जवाब में आरसीबी टीम ने 14 ओवर में चार विकेट खोकर मैच जीत
लिया।
जाहिद ने 68 व देवेंद्र यादव ने 26 रनों का योगदान दिया।
सनराइज के गेंदबाज जितेंद्र यादव ने एक विकेट लिया। बेस्ट सादिक अली को
बेस्ट बालर और आशुतोष त्रिपाठी को बेस्ट बल्लेबाज व अंचल को बेस्ट फील्डर
सम्मान से नवाजा गया।
विजेता टीम को शील्ड व 11,000 रुपये और उप
विजेता टीम को 5100 रुपये से पुरस्कृत किया गया। अंपायर राजेंद्र अवस्थी,
दिनेश कुमार डीके, रेफरी सैय्यद अल्तमश हुसैन, कमेंटेटर महेश साहिल, शिवा
अवस्थी, दीपक, राज गुप्ता व स्कोरर इरफान व गुड्डू रहे।
ईदगाह व
जामा मस्जिद मुतवल्ली डा.शेख सादी जमां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार
शुक्ला, पंकज सिंह, अतिकुल रहमान, शोएब न्याजी, छंगा सिंह, आरिफ अली आदि
मौजूद रहे।
टूर्नामेंट आयोजक कुतैबा जमां खां व राजेंद्र अवस्थी ने आभार जताया। रायफल क्लब खेल समिति ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।