फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीबी ने मेजबान खैराडा को आठ विकेट से हराया

विज्ञापन
RCB beat host Khairada by eight wickets - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। जय मां भवानी एंट्री फ्री क्रिकेट टूर्नामेंट (खैराडा) में बुधवार को आरसीबी व खैराडा टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खैराडा पांच विकेट के नुकसान पर 114 रन बना सकी। जवाब में आरसीबी ने आसानी से दो विकेट खोकर 8 विकेट से फाइनल जीत लिया।
विज्ञापन

खैराडा की तरफ शुभम ने 5 चौके व एक छक्के की सहायता से सर्वाधिक 40 रनों की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से तन्नू नंदा और जाहिद ने दो-दो विकेट लिए। जाहिद ने सर्वाधिक 76 रनों (8 छक्के और 5 चौके) की पारी खेली। मैन आफ दा टूर्नामेंट जाहिद रहे। उप कृषि निदेशक रामकुमार माथुर, आयोजक सत्येेंद्र सिंह मोती ने विजेता आरसीबी टीम को 21 हजार नगद और ट्राफी व उप विजेता खैराडा टीम को 11 हजार नगद व ट्राफी दी।
अंपायर हरिओम तिवारी व वसीम भाई रहे। कमेंटेटर पुष्पेंद्र सिंह, सनत तिवारी, बाबू भाई रहे। स्कोरर आयुष सिंह, रोहन गुप्ता, अन्नू सिंह थे। मैच में छुट्टू बीडीसी, लाला, खज्जू लाइट, अमर डीजे, सुरेश, सुनील और सुखलाल आदि को स्मृति चिह्न दिए गए।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी कमासिन के अनुसार, पन्नाह गांव में गरगहा बाबा क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को बांबेश्वर ट्रैगर्स पन्नाह व विज्जू इलेवन इंगुवा के बीच खेला गया। विज्जू इलेविन ने 106 रन बनाए। जवाब में बांबेश्वर ट्रैगर्स टीम 87 रन में ही ऑल आउट हो गई। विज्जू इलेविन ने मैच 19 रन से जीत लिया।
आयोजक पूर्व प्रधान धनंजय करवरिया व निर्वतमान प्रधान अंजनी करवरिया फाइनल विजेता टीम को शील्ड के साथ 35000 का नगद पुरस्कार दिया। उप विजेता टीम को शील्ड के साथ 21000 का नगद पुरस्कार दिया। मैन आफ द सीरीज खिलाड़ी को 5100 रुपये व मैन आफ द मैच रहे खिलाड़ी को 1500 रुपये का नगद पुरस्कार दियडा। अंपायर आशीष त्रिपाठी, आशुतोष गौतम रहे। कमेंटेटर शैलेंद्र, विकास, डालचंद्र यादव रहे। मैच देखने पंकज द्विवेदी, सुशील द्विवेदी, इंद्रेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें