फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन व्यापार के विरोध में रथ यात्रा

विज्ञापन
ओरन में रथ यात्रा निकालते व्यापारी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
फओरन। ऑनलाइन व्यापार के विरोध में निकली रथ यात्रा का बुधवार को नगर आगमन पर व्यापारियों ने स्वागत किया। इसकी अगुवाई कर रहे राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया कि ऑनलाइन व्यापार बंद करने व देश के खुदरा व्यापारी और रोजगार बचाने के लिए राष्ट्रव्यापी व्यापार बचाओ रथ यात्रा निकाली है।
विज्ञापन

15 दिसंबर को कानपुर से इसकी शुरुआत हुई। नगर भ्रमण के बाद मैरिज हाल में बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार ने पूरे देश के खुदरा व्यापारियों को संकट में डाल दिया है। छोटी दुकानें बंद होती जा रही हैं। दैनिक व्यापारी बेरोजगार हो रहे हैं।
यही हालात रहे तो 7 साल में देश के खुदरा व्यापारी समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि रथ यात्रा के समापन पर 20 दिसंबर 2020 में दिल्ली के रामलीला में खुदरा व्यापार बचाओ महारैली होगी। इस अवसर पर नरेश गुप्ता, डीडीसी राजेश शिवहरे, आनंद कुमार शिवहरे, शिवपूजन गुप्ता, मूलचंद्र गुप्ता, संजय साहू, विनोद द्विवेदी, राजू द्विवेदी, बिंदा प्रसाद, वैदेहीशरण, रामेश्वर गुप्ता, संजय गुप्ता, पप्पू गुप्ता, रज्जन गुप्ता, उत्तम, वीरू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें