बांदा। उन्नाव की रेप पीड़िता को न्याय और उसे व उसके अधिवक्ता के इलाज की सर्वोच्च व्यवस्था दिए जाने तथा आरोपी विधायक को भाजपा से निष्कासित किए जाने आदि की मांगों को लेकर बुधवार को यहां कांग्रेस ने धरना और उपवास किया। राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
कलक्ट्रेट में डीएम विश्राम कक्ष के बाहर धरने में बैठे कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन में यह भी मांग की कि जेल में बंद पीड़िता के चाचा को एक माह की पैरोल पर रिहाई दी जाए ताकि वह घायलों की देखभाल कर सके।
प्रदर्शन और ज्ञापन देने वालों में निवर्तमान अध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ल सहित मोहम्मद इदरीस, प्रद्युम्न दुबे लालू, रामपाल अवस्थी, जिलानी दुर्रानी, संजय ठाकुर, शोएब रिजवी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, डा.केपी सेन, जहांगीर खां, धीरेंद्र प्रताप पटेल, ज्ञानी प्रसाद सविता, कैलाशनाग वाजपेयी, रामहित निषाद, किशन बाबू गुप्ता, संतोष द्विवेदी, सद्दाम खां, राममिलन पटेल, शिवबली सिंह, अजीम कादरी, शिवनारायण सिंह, कुंवर सिंह, सुखदेव गांधी, कैलाश जडिय़ा, डा.राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सविता सिंह पाल, अशोक वर्धन आदि शामिल हैं।