फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: टॉफी खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर मासूम से दुष्कर्म

Tue, 07 Oct 2025 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू (बांदा)। टॉफी खिलाने के बहाने खेत में ले जाकर पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 14 वर्षीय रिश्तेदार किशोर ने दुष्कर्म किया। बच्ची ने पूरी घटना मां को बताई तो उसने किशोर के घर में उलाहना दिया, लेकिन किशोर के घरवालों ने किशोर को डपटा नहीं तो उसने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मां की तहरीर पर किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर को पकड़ कर किशोर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह चित्रकूट भेजा गया है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी पांच साल की मासूम बच्ची को टॉफी खिलाने के बहाने पड़ोसी 14 वर्षीय किशोर रविवार को दोपहर करीब तीन बजे खेत में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची उसके चंगुल से छूटकर किसी तरह से घर आई। उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने अपने पति जो बाहर रहकर कमाता है, को मोबाइल फोन पर जानकारी दी।
जिस पर उसके पति ने किशोर के घर उलाहना देने को कहा। मां उलाहना देने पहुंची तो किशोर के घरवालों ने किशोर को कुछ भी नहीं कहा। मां ने रविवार की देर शाम यूपी डायल-112 को कॉल करके घटना की सूचना दी। पुलिस को जानकारी मिलने पर बच्ची को रात में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी किशोर को पुलिस ने पकड़ा है। किशोर को सोमवार को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे बाल सुधार गृह चित्रकूट भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि की गई है। उसके चोट मिली है। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बच्ची का इलाज जारी है। मां की तहरीर पर दुष्कर्म व पाक्सो में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें