फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छह माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Dec 2025 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैलानी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर पैलानी पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पैलानी तिराहे कुछ सामान लेने एक दुकान आया था। जहां से पुलिस ने आरोपी को दबोचा और थाने ले जाकर पूछताछ की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि आरोपी अमित कुमार पर 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़ित किशोरी के पिता ने बीते 10 जून को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। छह माह की सक्रिय जांच और किशोरी द्वारा न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की। घटना के समय तत्कालीन थाना प्रभारी सुखराम सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें