फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: व्यावसायिक वाहनों की पेनाल्टी शत-प्रतिशत की जाएगी माफ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। व्यावसायिक वाहनों के टैक्स जमा न करने पर लगाई गई पेनाल्टी से वाहन स्वामियों को राहत देने के लिए परिवहन विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना-2024 लागू की है। पेनाल्टी में शत प्रतिशत छूट मिलेगी। योजना छह नवंबर से पांच फरवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) शंकरजी सिंह ने बताया कि 7500 किलोग्राम तक सकल भार वाले वाहन में 200 रुपये और इससे अधिक भार वाले परिवहन वाहनों में 500 रुपये शुल्क के साथ आवेदन करना होगा। योजना की अधिसूचना के पहले लगाई गई परिवहन टैक्स पेनाल्टी भी शतप्रतिशत माफ होगी
जिन वाहनों के कर/पेनाल्टी संबंधी प्रकरणों की अपील या रिवीजन परिवहन अधिकारियों के समक्ष लंबित हैं, उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। बशर्ते वाहन स्वामी/लाभार्थी को पहले अपना लंबित वाद वापस लेने का आवेदन प्रस्तुत करना होगा। वर्ना योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

एआरटीओ ने बताया कि जिन परिवहन वाहनों को वित्तपोषक (फाइनेंसर) ने मोटर यान अधिनियम की धारा-51 के तहत अपने कब्जे में ले लिया है, उन वाहन स्वामियों/वित्त पोषक को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।श
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें