फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली से बताया त्योहारों का महत्व

Sat, 21 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीएड प्रशिक्षार्थियों ने आकर्षक रंगोली सजाकर दर्शकों का मन मोह लिया। रंगोली के जरिये छात्र-छात्राओं ने कई संदेश भी दिए। प्राचार्य डा. नंदलाल शुक्ल ने रंगोलियों का अवलोकन किया और शाबासी दी।
विज्ञापन

 
शनिवार को जेएन डिग्री कालेज के पुराने भवन (बीएड विभाग) मेें दीपावली की थीम पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। खास बात यह है कि रंगोली सजाने वालों में छात्र भी शामिल थे।

छात्र-छात्राओं की तीन टोलियों ने धनतेरस, नरक चतुर्थदशी, दीपावली, गोवर्द्धन पूजा और भइयादूज पर रंग-बिरंगी और लुभावनी रंगोली सजाई। रंगों के जरिये इन त्योहारों का महत्व भी बताया।
विज्ञापन


दीपावली में पटाखे न जलाकर पर्यावरण की रक्षा और बिजली की बचत का संदेश दिया। महाविद्यालय प्राचार्य डा. नंदलाल शुक्ल ने भी रंगोली का निरीक्षण किया। इस मौके पर बीएड विभागाध्यक्ष डा. ओमकार चौरसिया और पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. वीके मेनन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें