फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 परीक्षार्थी आज देंगे अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sat, 21 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए चित्रकूटधाम मंडल के परीक्षार्थी रविवार (22 नवंबर) को बांदा स्थित पंडित जेएन डिग्री कालेज में परीक्षा देंगे। महाविद्यालय में परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चारों जनपदों के 600 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


जेएन कालेज में परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे प्रवेश पत्र के आधार पर दाखिला मिलेगा। परीक्षा ठीक 10 बजे शुरू हो जाएगी।

परीक्षा केंद्र अध्यक्ष प्राचार्य डा. एनएल शुक्ल ने बताया कि 9 और 10 कक्षा के 243 और कक्षा 11 व 12 के 359 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

दोनों श्रेणी की कक्षाओं के लिए चार-चार सेट में प्रश्न पत्र होंगे। परीक्षा का समय प्रात: 10 से 11:30 तक (90 मिनट) निर्धारित किया गया है।

सहायक केंद्र अध्यक्ष के रूप में महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. केएस कुशवाहा, डा. आदेश गुप्ता और डा. प्रत्युश मिश्रा नियुक्त किए गए हैं।

केंद्र अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षार्थियों को प्रवेश महाविद्यालय के मुख्य गेट के बगल में स्थित गेट नंबर-दो से मिलेगा। गेट पर प्रवेश पत्र दिखाना होगा।

यहां सघन तलाशी होगी। मोबाइल फोन, कलकुलेटर ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। परीक्षार्थी को सिर्फ नीला और काला बाल प्वाइंट पेन, फोटोयुक्त आईडी और प्रवेश पत्र ही लाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

 
उन्होंने बताया कि 13 कक्षों में परीक्षा होगी। इसके लिए 35 कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं। ओएमआर शीट 10 मिनट पहले मिलेगी। परीक्षार्थियों को रोल नंबर और कक्षा अनुसार कक्ष आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें