मढ़ीदाई मंदिर परिसर में चित्रांशी जनहित प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सोनम कचेर अव्वल रहीं। प्रतिभागियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में 85 छात्राएं शामिल हुईं। प्रियंका कश्यप दूसरे और शिवानी सोनी तीसरे स्थान पर रहीं। नगर पंचायत अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह यादव ने इन्हें शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला।
मधु गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं में निखार आता है। निर्णायक मंडल में सीमा श्रीवास्तव, संगीता गुप्ता, प्रमिला देवी, मीना भारती शामिल रहीं। संचालन गुलाब उपाध्याय ने किया।
इस दौरान समिति प्रबंधक चंद्रमोहन श्रीवास्तव, संरक्षक डा.सत्यनारायण गुप्ता, अमर लाल श्रीवास्तव, प्रीति श्रीवास्तव, रंजना, महेश चौरसिया, आलोक यादव, रामराज पांडेय, शिव प्रसाद मलिक, सुशील मिश्रा, हरीओम, उमेश श्रीवास्तव, रामू, प्रेमनारायण, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे।