फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने धरना प्रदर्शन कर सीएम को ज्ञापन भेजा

Thu, 26 Mar 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलन जन कल्याण समिति (बेलन फौज) ने समाजवादी पेंशन में मची अंधेरगर्दी के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


संगठन मुखिया पुष्पा गोस्वामी और महामंत्री रूपा चौहान के नेतृत्व में महिलाओं के जत्थे ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर देर तक नारे लगाए। ज्ञापन में कहा कि महामाया पेंशन बंद कर दी गई। समाजवादी पेंशन में अंधेरगर्दी और लूटखसोट मची है।

यह रवैया नहीं बदला तो बेलन फौज अनशन करेगी। अपात्रों की पुन: जांच, आवेदन का दोबारा मौका, महामाया पेंशनधारकों को समाजवादी पेंशन, घर-घर सर्वे आदि मांगें भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें