बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज में रेंजर शिविर
में छात्राओं ने पहले दिन ध्वज शिष्टाचार व अन्य बारीकियां सीखीं। रेंजर्स
प्रवेश, जांच व दीक्षा से संबंधित कार्यक्रम हुए।
शुक्रवार को
प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह
शिविर छात्राओं के चारित्रिक विकास व आत्म निर्भर बनने में सहायक सिद्ध
होगा।
रेंजर्स प्रभारी डा. जेबा खान ने बताया कि तीन दिन तक चलने
वाले इस शिविर में रेंजर्स को प्रवेश पाठ्यक्रम के तहत वर्णित, ध्वज
शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, स्काउट गाइड की जानकारी दी जाएगी।