फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनगरा ने कबरे पुरवा को 74 रन से हराया

Sat, 12 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
खत्री पहाड़। डीपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में पनगरा टीम ने कबरे पुरवा को 74 रनों से पराजित कर मैच जीत लिया। पनगरा के खिलाड़ी पवन को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


विंध्यवासिनी क्रिकेट ग्राउंड में देहात प्रीमियर लीग सीजन-4 का सातवां मैच शुक्रवार को पीजेपी पनगरा और एलसीसी कबरे पुरवा के बीच खेला गया। पनगरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवरों में 141 रन बनाए।

आसू डिस्कवर ने 27 गेंदों में तीन छक्के और चार चौके की मदद से 40 रन और पवन ने 25 गेंदों में 28 रन बनाए। कबरे पुरवा के रोहित ने तीन व सुनील ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में कबरे पुरवा टीम 15 ओवर में 67 रन बनाकर आल आउट हो गई। राजेश ने 26 रन बनाए। पनगरा के खिलाड़ी पवन व शिवमूरत ने तीन-तीन विकेट लिए।

पवन को मैन आफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। अंपायर शफीक खान व संजय अग्निहोत्री रहे। कमेंट्री जितेंद्र शुक्ला व संदीप तिवारी ने की। स्कोरर पीयूष चौबे व आकाश गोस्वामी रहे।

 संचालक डा. अनिल त्रिपाठी ने मैच की शुरुआत कराई और मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया। अध्यक्ष आलोक शुक्ला, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, राकेश चंद्र गर्ग, सुरेश अग्निहोत्री, पुरुषोत्तम चौबे, घनश्याम, रामबाबू चौरसिया इत्यादि का सहयोग रहा।

शनिवार को केसीसी कतरावल व एसबीएस सरबई के बीच मुकाबला होगा। अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने बताया कि टीम में निर्धारित 16 खिलाड़ियों के अलावा यदि कोई नया खिलाड़ी शामिल हुआ तो उस टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें