फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रनगवां बांध लबालब, फसलों को मिलेगा पानी

विज्ञापन
लबालब रनगवां बांध। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। यूपी-एमपी झमाझम बारिश चित्रकूटधाम मंडल में मात्र एक बांध को ही लबालब कर पाई, बाकी बांध अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर सके हैं। रनगवां इकलौता बांध है जो शत-प्रतिशत भर गया है। इससे इस वर्ष रबी की फसलों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। केन नहर पहली नवंबर से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

15 जून से शुरू हुए मानसूनी मौसम में चित्रकूटधाम मंडल के 13 बांधों में सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक कुल 621 मिलीमीटर बारिश हुई है। इन बांधों में तीन बांध मध्य प्रदेश और शेष 10 बांध चित्रकूटधाम मंडल में हैं। अपनी पूरी क्षमता (765 फीट) पर सिर्फ रनगवां बांध भर सका है। यह छतरपुर जिले में बन्ने नदी पर बना है।
इस बांध से 155.18 मिलियन घनमीटर पानी सिंचाई में लाया जा सकेगा। अब तक इस बांध में 653 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता वेद कुमार ने बताया कि बांध में कुछ पानी क्षमता से अधिक हो जाने पर शनिवार को बांध का एक गेट दो फीट ऊंचाई पर खोलकर केन नदी में पानी डिस्चार्ज किया गया है। मंडल के अन्य बांध अभी भी अपनी पूरी क्षमता से नहीं भर पाए हैं। अब मानसून लगभग विदा हो चुका है। ऐसे में इन बांधों के भरने की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल के बांधों का जल स्तर (मीटर में)
बांध जल स्तर
रनगवां (छतरपुर) 233.17
गंगऊ (छतरपुर) 233.97
बरियारपुर (पन्ना) 185.81
ओहन (चित्रकूट) 165.65
बरुआ (चित्रकूट) 142.70
गुंता (चित्रकूट) 118.95
रसिन (चित्रकूट) 141.50
अर्जुन (महोबा) 174.46
चंद्रावल (महोबा) 149.4
कबरई (महोबा) 149.4
मझगवां (महोबा) 222.90
उर्मिल (महोबा) 236.00
मौदहा (हमीरपुर) 146.70
बांधों में बारिश के आंकड़े
चित्रकूटधाम मंडल के बांधों में 15 जून से अब तक सबसे ज्यादा 1123 मिलीमीटर बारिश गंगऊ बांध/वियर में दर्ज की गई है। यहां के बाद मौदहा (हमीरपुर) बांध हैं। यहां 987 मिलीमीटर बारिश हुई है। तीसरे नंबर पर उर्मिल बांध (महोबा) है। यहां 770 मिलीमीटर पानी बरसा है। रनगवां (छतरपुर) बांध में 653, रसिन बांध (चित्रकूट) में 621, बरियारपुर (पन्ना) में 552, अर्जुन (महोबा) बांध में 540, बरुआ (चित्रकूट) में 513, गुंता (चित्रकूट) बांध में 504, मझगवां (महोबा) में 500, कबरई (महोबा) बांध में 420, चंद्रावल (महोबा) में 385, ओहन (चित्रकूट) बांध में 254 मिलीमीटर पानी बरसा है। ये आंकड़े सिंचाई विभाग के हैं।
सबसे ज्यादा बांदा में, सबसे कम बारिश चित्रकूट में
सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक चित्रकूटधाम मंडल के जिलों में 15 जून से 5 अक्तूबर तक बांदा में 1281 मिलीमीटर, चित्रकूट में 605 मिलीमीटर, महोबा में 711 मिलीमीटर और हमीरपुर में 740.60 मिलीमीटर बारिश हुई है। ब्यूरो
बांधों से डिस्चार्ज और नदियों का जलस्तर गिरा
बारिश थमने के बाद बांधों से डिस्चार्ज हो रहा पानी और केन व यमुना की बाढ़ में लगातार कमी आ रही है। शनिवार को गंगऊ बांध से मात्र 19,540 क्यूसिक और बरियारपुर बांध की क्रस्टवाल से मात्र 17,095 क्यूसिक पानी उफनाकर केन नदी में गिर रहा था। शनिवार को बांदा में केन नदी का जलस्तर 96.39 मीटर, चिल्ला घाट में यमुना का जल स्तर 94.80 मीटर, हमीरपुर में बेतवा का जल स्तर 98.62 मीटर और हमीरपुर में यमुना नदी का जल स्तर 99.22 मीटर पर था। यह सभी नदियां खतरे के निशान से 4 से 8 मीटर तक नीचे बह रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें