बांदा। कानपुर पैसेंजर ट्रेन में यात्री को बेहोश कर जहरखुरानी गिरोह ने 9 हजार रुपये लूट लिए। कोतवाली देहात क्षेत्र के लुकतरा गांव का पेशे से मजदूर बच्चीलाल (45) पुत्र कल्लू परिवार समेत दिल्ली में रहता है।
दशहरा पर्व मनाने के लिए शनिवार को गांव आ रहा था। कानपुर पैसेंजर में जहरखुरानी गिरोह सदस्य ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और जेब से रुपये लेकर भाग निकला। भाई संतोष ने बताया कि मानिकपुर जीआरपी ने बच्चीलाल को बेहोशी हालत में उतारकर अस्पताल पहुंचाया।