फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनवास में राम, सीता, लक्ष्मण को देखने उमड़ी भीड़

Sun, 24 Sep 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
अलीगंज रामलीला में राम-परशुराम संवाद मंचन का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। रामलीलाओं का मंचन जारी है। मुख्यालय की प्रमुख प्रागी तालाब व अलीगंज रामलीलाओं समेत कस्बों में भी रोजाना हजारों दर्शक रामलीलाओं का लुत्फ ले रहे हैं। कलाकार आकर्षक अदाओं से मन मोह रहे हैं। रामलीला प्रागी तालाब में पांचवें दिन जनक दरबार लीला हुई। इसमें दर्शाया गया कि वनवास के बाद राम, सीता व लक्ष्मण चित्रकूट में आश्रम बनाकर रहने लगे। यहां उनके दर्शन को चित्रकूटवासियों की भीड़ उमड़ती है। मंचन तड़के तक चला। समिति अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि रविवार को सीता हरण लीला का मंचन होगा। प्रबंधक संतोष गुप्ता जारी वाले, कोषाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता राधे, डॉ.मनीष कुमार, राजेंद्र बाल्मीकि, रामबाबू गुप्ता, निर्भय गुप्ता, प्रमोद कुमार जैन, सुधीर कुमार गुप्ता, कैलाश जड़िया आदि रहे।
विज्ञापन


उधर, रामलीला समिति अलीगंज की रामलीला में दूसरे दिन कलाकारों ने राम जन्म, मुनि आगमन, ताड़का वध, मारीज सुबाहु वध का मंचन किया। राम जन्मोत्सव में सोहर और बधाई गीत में दर्शक भी जमकर झूमे। हास्य कलाकार ने दर्शकों को रात भर हंसाया। प्रबंधक महेशकरण मेहता ने बताया कि रविवार को रात में जनक विलाप, रावण-वाणासुर संवाद, परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन होगा। अध्यक्ष राजेश दीक्षित, मंत्री रामप्रसाद सोनी, रामस्वरूप चौरसिया, शंभूनाथ द्विवेदी, रामजी दीक्षित, सुंदरलाल गुप्ता आदि ने सहयोग किया। उधर, तिंदवारी में रामलीला में चौथे दिन धनुष यज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला में राजा जनक कहते हैं कि जो भी शिव धनुष तोड़ने वाला ही सीता को वर माला पहनाएगा। दूरदराज से आए बलशाली राजा धनुष को हिला न सके। इस पर जनक दुखी हो जाते हैं। राम गुरु विश्वामित्र की आज्ञा लेकर धनुष तोड़ देते हैं। शिव धनुष टूटने की जानकारी होने पर परशुराम कुपित हो जाते हैं। उधर, धनुष टूटते ही पंडाल जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। प्रबंधक आनंद स्वरूप द्विवेदी, अध्यक्ष अनिल लखेरा, महामंत्री अरविंद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

=======
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें