फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राममंदिर बनकर रहेगा : रामभद्राचार्य

Wed, 28 Nov 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रामभद्राचार्य की अगुवानी करते विधायक प्रकाश द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुरहंड में विधायक प्रकाश द्विवेदी की मेजबानी और स्व. कैलाश द्विवेदी की छठवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को शोभायात्रा के बाद रामकथा शुरू हो गई। कथा एक हफ्ता चलेगी। जगतगुरु रामभद्राचार्य कथा वाचक हैं। उन्होंने सीताराम कीर्तन से शुरुआत की। कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा।  

विज्ञापन


भव्य तैयारियों के बीच शुरू हुई रामकथा में पहले दिन कथा वाचक ने कहा कि संत का तात्पर्य राष्ट्रधर्म निभाने से है। राष्ट्र की समस्या के अंत के लिए संत को चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में 221 मीटर की राम मूर्ति बनाने का निर्णय लेकर रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया है। हिंदुओं का गौरव बढ़ाया है। कहा कि उनकी कोई राजनीतिक विचारधारा नहीं है, लेकिन जो व्यक्ति राम का चिंतन नहीं करता और उनकी बातों को अन्यथा लेता है वह भारतीय नहीं है। राम के चरित्र का जीवन में अनुकरण करना चाहिए।  

कथा में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता द्विवेदी, पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, प्रांत प्रचारक संजय, सह प्रचारक रामजी, विभाग प्रचारक अखंड, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला, सीडीओ हीरालाल, डीएफओ रामकिशोर शुक्ला, प्रेम नारायण द्विवेदी, जगराम सिंह चौहान इत्यादि उपस्थित रहे। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सभी की अगुवानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें