फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रामबहादुर ने की थी दो शादियां, पहली ट्रेन से कटी, दूसरी ने जहर खाकर दी थी जान

Mon, 07 Apr 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। रामबहादुर का गीता से करीब 15 साल से प्रेम प्रसंग था। इसके चलते उसकी दूसरी पत्नी संजू देवी ने वर्ष 2012 में जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी। बेटी रेनू ने बताया कि पिता रामबहादुर ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी सुनीता की मौत करीब 23 साल पहले ट्रेन से कटकर हो गई थी। उनकी बेटी सुधा शादीशुदा हैं। उसके बाद उन्होंने संजू से शादी की थी। संजू देवी से एक पुत्री रेनू व दो पुत्र महेश व पंकज हैं। दूसरी शादी के दौरान ही रामबहादुर का अपनी ममेरी बहन गीता से प्रेम प्रसंग हो गया था। इससे आहत होकर उसकी दूसरी पत्नी संजू ने जहर खाकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

संजू की मौत के बाद से रामबहादुर का गीता के घर आना-जाना बढ़ गया था। प्रेमिका गीता अक्सर रामबहादुर से अपने बच्चों को छोड़ देने का दबाव बनाती रहती थी। अक्सर खुदकुशी करने की धमकी देकर मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी। गीता भी बिलगांव निवासी पति पूरन सिंह को करीब 20 वर्ष पहले ही छोड़कर मायके में अपनी पुत्री उजाला के साथ रहती रही है। पुत्री उजाला की शादी करने के बाद गीता अकेले हो गई थी और रामबहादुर को अपने साथ रहने का दबाव बनाती थी। रामबहादुर के पास 15 बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें