फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान ने फंदा लगाकर दी जान प्रेमिका छत से कूदी, हालत गंभीर

Mon, 07 Apr 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। प्रेमिका ने बच्चों को छोड़कर साथ रहने की जिद की तो किसान का उससे विवाद हो गया। इससे आहत किसान ने शनिवार की रात प्रेमिका के घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। प्रेमी को फंदे से लटकता देख प्रेमिका भी छत स े कूद गई।
विज्ञापन

गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
बदौसा के पौहार गांव के जमुनिहा पुरवा निवासी 15 वर्षीय रेनू ने बताया कि पिता रामबहादुर सिंह उर्फ भोक्की (55) के अतर्रा के सुदामापुरी निवासी ममेरी बहन गीता देवी (48) से करीब 15 साल से प्रेम संबंध थे। बताया कि वह बीमार है।
पिता उसका इलाज कराने के लिए चार दिन से गीता के घर रुके थे। शनिवार को उसका इलाज कराने जिला अस्पताल बांदा आए थे। यहां से दोनों गीता के घर पहुंचे।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे रामबहादुर बाइक से गांव जाने के लिए निकले तो गीता उनसे झगड़ने लगी।
उसने ईंट-पत्थर मारकर बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। गीता का कहना था कि रामबहादुर अपने बच्चों को छोड़कर उसके पास ही रहें।
इसको लेकर रात तीन बजे तक दोनों में झगड़ा होता रहा। इसके बाद रामबहादुर सोने के लिए दूसरे कमरे में चले गए। उन्होंने कमरा बंद कर चारपाई के पट्टे से पंखे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

सुबह रामबहादुर का शव फंदे से लटकता देखा तो गीता ने छत से छलांग लगा दी। पड़ोसियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया।
यहां से उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। कोतवाली अतर्रा प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते रामबहादुर ने जान दी है। प्रेमिका ने छत से कूदकर आत्महत्या की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें