बांदा। भागवत प्रसाद क्रिकेट एकेडमी की ओर से बुधवार को बीपीसीए चौधरी इलेवन और बीपीसीए राज इलेवन के बीच मैच खेला गया। चौधरी इलेवन 20 ओवर में महज 86 रन बना सकी। राज इलेवन ने छह विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज को मिला।
भागवत प्रसाद क्रिकेट एकेडमी मैदान में बुधवार को अभ्यास मैच खेला गया। बीपीसीए चौधरी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों के मैच में पूरी टीम 86 रन ही बना सकी। रोशन ने 19 व संदीप ने 14 रन बनाए। जबरराज इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए पंकज पासवान ने लगातार तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम के हौसले पस्त कर दिए। अंकित ने भी तीन, सौभाग्य व सचिव ने दो-दो विकेट झटके।
राज इलेवन की टीम ने छह विकेट शेष रहते महज 11 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। शांतनु ने 34, आनंद ने 24 व सचिन ने शानदार 16 रनों की पारी खेली। भागवत प्रसाद क्रिकेट चौधरी इलेवन की ओर से अभय व रुचिर ने एक-एक विकेट लिए। हरफन मौला खिलाड़ी पंकज पासवान को मैन आफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भागवत प्रसाद एकेडमी के ऑनर अंकित कुशवाहा, वरिष्ठ खिलाड़ी प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहे।