फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा दिवस पर सैनिकों के लिए जुटाई धनराशि

Tue, 08 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। झंडा दिवस पर सैनिकों और उनके परिवारों की मदद के लिए दान के जरिये धनराशि जुटाई गई। डीएम ने 500 रुपये दान देकर दिवस की शुरुआत की। अन्य विभागों को दान जुटाने के लिए झंडे बांटे गए।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम सुरेश कुमार ने सैनिक झंडा ग्रहण कर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र की दान पेटिका में 500 रुपये डाले। एडीएम डीएस पांडेय ने भी दान दिया।

इस दान में कलेक्ट्रेट कर्मचारियों भी शामिल हुए। प्रभारी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी व सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने बताया कि दान में मिली राशि भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और सेवारत सैनिकों की मदद में खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


ज्यादा से ज्यादा मदद राशि जुटाने के लिए सभी विभागों को झंडे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अवसर पर गय्यूर मोमिन जैदी, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, उदय प्रकाश, उमेश सिंह, जिला सूचना विभाग अधिकारी अंगद शर्मा व पन्नालाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें