फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झमाझम बारिश ने दी राहत, जलभराव ने खोली पोल

विज्ञापन
सब स्टेशन में भरा बारिश का पानी।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। जनपद में पिछले 24 घंटे में करीब 20 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। रुक-रुककर बूंदाबादी होती रही। करीब दो बजे मूसलाधार वर्षा से हर जगह पानी-पानी हो गया। करीब नौ साल बाद जून में दिन का तापमान सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने अगले दो-चार दिन तक तेज बारिश का पूर्वानुमान बताया है। उधर, जोरदार बारिश से ज्यादातर मोहल्लों में जल भराव हो गया।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिन भर धूप नहीं निकली और वातावरण में ठंडक बनी रही। दोपहर 12 बजे के बाद घने काले बादल छाने शुरू हो गए। दो बजते-बजते बारिश शुरू हो गई। एक घंटे तक जोरदार वर्षा हुई। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश होती रही। ठंडी हवा भी चलती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. दिनेश शाह ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 16 मिलीमीटर बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि जून माह में पिछले नौ वर्षों में सबसे काम तापमान शनिवार को रहा।

कई जगहों पर हुआ जल भराव
बांदा। तेज बरसात के कारण शहर व ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर जल भराव हो गया। नाले भी उफना गए। शहर के शंकर नगर, आजाद नगर, परशुराम तालाब, शांति नगर, स्वराज कालोनी में नाले उफनाने से सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। वहीं नालों का कचरा सड़कों पर आ गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ीं। उधर, नगर पालिका चेयरमैन मालती बासू गुप्ता ने बताया कि नालों की सफाई कराई गई है। लोगों ने फिर नालों में कचड़ा डाल दिया है। पालिका कर्मियों को जल भराव वाले इलाकों में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें