फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: घरों में घुसा बारिश का पानी, सड़कों पर उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
पैगंबरपुर गांव में बांदा-नरैनी मार्ग पर जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बड़ोखर बुजुर्ग (बांदा)। मूसलाधार बारिश से पैगंबरपुर और बड़ोखर बुजुर्ग में लोगों के घरों में पानी घुस गया। करीब 50 लोगों के घर ढह गए। इससे गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह पैगंबरपुर और बड़ोखर बुजुर्ग में बांदा-नरैनी राजमार्ग पर जाम लगा दिया। सचिव और प्रधान के खिलाफ नारे लगाए। तहसीलदार व थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। जेसीबी मंगवा कर मौके पर अधिकारियों ने नाला-नाली की सफाई कराई, तब ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। चार घंटे के जाम में दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं।
विज्ञापन

ग्राम बड़ोखर बुजुर्ग में शुक्रवार की सुबह आठ बजे ग्रामीणों ने बांदा-सतना मार्ग को जाम कर दिया। इससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व सचिव ने कहने के बावजूद नालियों की सफाई नहीं कराई जिसका खामियाजा ग्रामीणों को बारिश में भुगतना पड़ रहा है। बताया कि बारिश में रात में पानी घरों में भर गया। इससे पूरी गृहस्थी बर्बाद हो गई।
प्रधान के घर गए और आपबीती बताई तो प्रधान गाली देने लगा और मारने दौड़ा। करीब 11 बजे तक जाम लगा रहा। गिरवा थाने से उप निरीक्षक नाग पांडेय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और जेसीबी बुलाकर पानी निकलने की व्यवस्था कराई। उधर, पैगंबरपुर, गिरवां, मसुरी और ऐला गांवों में भी बारिश का पानी घुस जाने से लोगों ने जाम लगाकर अपना रोष जताया। नायब तहसीलदार डाॅ. आशीष शुक्ला मौके पर पहुंचे और घरों में घुसा पानी निकालने की व्यवस्था कराई। पैगबंरपुर में बांदा-नरैनी मार्ग पर दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। उधर, सचिव रश्मि मिश्रा ने कहा कि हमारे द्वारा कुछ दिनों पहले जेसीबी से साफ सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें