फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडलों की बरसात

Tue, 12 Jun 2018 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बांदा
विज्ञापन
मेडल के साथ जश्न मनातीं विजेता टीमें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बांदा। अखिल भारतीय युवा खेल संघ एवं स्पोर्ट संगठन, बांदा के तत्वावधान में आयोजित प्रथम बुंदेलखंड ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बांदा के युवाओं शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतने की झड़ी लगा दी। आधा सैकड़ा से  ज्यादा स्वर्ण और रजत पदक जीते।  

विज्ञापन

सोमवार को यहां सेंट जार्ज स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम विजेता सेंट जार्ज स्कूल और श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट की टीमें रहीं। दूसरे नंबर पर प्रशिक्षक सुमन सिंह चौहान की सेल्फ डिफेंस एकेडमी टीम रही। तीसरा स्थान पर जावेद खां की टाइगर कुंफू कराटे टीम को मिला। पहला स्थान पाने वाली सेंट जार्ज और श्रेया आकर्ष की टीम ने 42 स्वर्ण और पांच रजक पदक जीते। श्रेया आकर्ष की टीम में मानस पुरवार, समीर गुप्ता, अक्षांश गुप्ता, अनमोल गुप्ता, शिवांश चौरसिया और कृतिका गुप्ता ने गोल्ड मेडल जीते। उत्तम जैन को सिल्वर मेडल मिला। सेंट जार्ज स्कूल की टीम के समरथ नामदेव, श्रुति नामदेव, रीतांश सिंह, मनशी प्रजापति, आयुष सोनी, शिवानी सिंह, सलोमनदास, आयुषी सोनी, अंशिका गुप्ता, अभिषेक प्रजापति, श्रद्धा द्विवेदी, हरीशका तिवारी, यथार्थ कुशवाहा, देवेंद्र सिंह, रितिक साहू, भानु गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, मांडली गुप्ता, श्रेया गुप्ता, अमितेंद्र कुमार, दीपक कुमार प्रजापति, राकेश कुशवाहा, विनोद कुशवाहा और दीपक गुप्ता, वीर कुशवाहा, बुद्ध विकास, छुटकू प्रसाद, रीतेश, राज, विपिन, श्रेया, अमन, आशुतोष, अभिनय, ऋषभ और अजय कुमार ने गोल्ड मेडल जीते। अभिनव ओमर, अखिलेश प्रजापति, सिद्धार्थ कुशवाहा और जीतू कुशवाहा को सिल्वर मेडल मिले। इस टीम की कोच पुष्पेंद्र कुमार और जय कुमार रहे।  
दूसरी स्थान पाने वाली सेल्फ डिफेंस एकडमी टीम में पलक निगम, अखिलेश राजपूत, दीपक, सत्यम सविता, पंकज, रजनीश, अमित, ज्ञानेंद्र ने सिल्वर मेडल जीते। जीतू, मधु सिंह, स्वाती गुप्ता और मेघा सविता को गोल्ड मेडल मिले। इस टीम के कोच सुमन सिंह चौहान थे। तृतीय स्थान पाने वाली टीम में शिवम सेन, आलोक वर्मा, अंकित वर्मा और विकास ओमर को सिल्वर मेडल दिए गए। इनके कोच जावेद खां थे। इनके अलावा प्रद्युम्न को गोल्ड और शिवदीप को सिल्वर मेडल दिया गया। कोच चिरंजीव रहे। प्रतियोगिता के दौरान श्रुति गुप्ता और सुहानी गुप्ता ने गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में सदर तहसीलदार की धर्मपत्नी शीला निगम और विशिष्ट अतिथि श्रेया आकर्ष इंस्टीट्यूट की निदेशक रानी दमेले अंजू, जेपी यादव, राघवेंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य अलबर्ट रसकिन उपस्थित थे। निर्णायकों में कुमारी सुमन चौहान, जावेद खां और जान मोहम्मद और रेफरी चिरंजीव, पुष्पेेंद्र कुमार, कृष्णा सेन, जीतेंद्र तथा आनंद सिंह रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें