फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, उमस से मिली राहत

Thu, 23 Jul 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-16-बस स्टैंड परिसर में भरा बारिश का पानी। संवाद
विज्ञापन
बांदा। जिले में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को दोपहर और शाम को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दिनभर उमस से परेशान लोगों को राहत मिली, वहीं खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। कृषि कार्यों, खासकर धान की रोपाई के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद मानी जा रही है।
विज्ञापन


सुबह से ही उमस के कारण लोग बेहाल रहे। दोपहर करीब एक बजे अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ठंडक घुल गई। शाम करीब पांच बजे एक बार फिर काले बादल छाए और करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिनेश साहा ने बताया कि गुरुवार को जिले में 14.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें