फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क

Thu, 23 Jul 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-13- चिल्ला पुल पर नदी के बहाव को देखते एसडीएम। संवाद
विज्ञापन
पैलानी। बीते दो दिन से हो रही लगातार बारिश से केन नदी का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। इससे प्रशासन हरकत में आया गया है। मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से केन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। केन नदी अब चेतावनी बिंदु से महज आठ मीटर नीचे है। इससे नदी किनारे गांवों के लोगों में बाढ़ की आशंका पनपने लगी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एसडीएम भूपेंद्र सिंह ने चिल्ला स्थित केन व यमुना नदी के संगम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से नदी में स्नान आदि के लिए मना किया। कहा कि नदी किनारे मवेशियों को भी जाने से रोका जाए। वहीं तहसीलदार राधेश्याम सिंह ने गांव अलोना व खप्टिहा कलां पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

बृहस्पतिवार शाम चार बजे तक केन नदी का जलस्तर 95.18 मीटर था। जो डेंजर प्वाइंट से नौ मीटर नीचे है। वहीं यमुना नदी का जलस्तर 86.03 मीटर था, जो चेतावनी बिंदु से 13 मीटर दूर है एवं खतरनाक बिंदु से 14 मीटर दूर है। एसडीएम ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संभावित बाढ़ को लेकर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें