फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 16 Aug 2026 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। शुक्रवार दिन में बारिश के बाद रात में तेज बारिश हुई।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह और रात में भी बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। रविवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। इससे कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।

रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री के आसपास था। तापमान में मामूली गिरावट और बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदला रहा। हालांकि, बारिश के बीच उमस का असर भी महसूस किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात से रविवार शाम तक करीब 45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बारिश से खेतों में खड़ी धान की फसल को पर्याप्त पानी मिला है। किसानों के अनुसार बारिश से धान की फसल में हरियाली बढ़ी है।
विज्ञापन

लगातार बारिश से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी। हालांकि दिन में बारिश थमने के बाद अधिकांश स्थानों से पानी निकल गया। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे धान की फसल को भी फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें