फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मियों ने फूकीं देवराय कमेटी रिपोर्ट की प्रतियां

Tue, 30 Jun 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे को दो भागों में बांटने की केंद्र सरकार में चल रहीं कवायदों का रेलकर्मियों ने विरोध शुरू कर दिया है। मंगलवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेेंस यूनियन की बांदा यूनिट ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर विवेक देवराय कमेटी की सिफारिशों की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि रेलवे का निजीकरण न सिर्फ रेलकर्मियों बल्कि यात्रियों के हितों से खिलवाड़ है। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मेंस यूनियन के बांदा सचिव पीके सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार साजिश के तहत रेलवे का निजीकरण करना चाहती है।

कर्मचारी विरोधी नीतियों को अमली जामा पहनाते हुए दो माह के भीतर ही विवेक देवराय कमेटी का गठन कर दिया गया। इसमें शामिल आठ सदस्यों में एक भी रेलवे से जुड़ा नहीं है। कमेटी ने रेलवे के निजीकरण की घिनौनी साजिश रची।
विज्ञापन


कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में दया के आधार पर नियुक्तियां बंद करने, रेलवे को ट्रैक एवं इंफ्रास्ट्रक्चर तथा ट्रेन आपरेशन में बांटा जा रहा है। यह कर्मचारियों को मंजूर नहीं। रेलवे प्लेटफार्म पर लोको पायलेट लॉबी के सामने रेल कर्मियों ने प्रदर्शन किया और विवेक देवराय कमेटी की सिफारिशों की प्रतियां फूंकी।

इस मौके पर यूथ शाखा सचिव श्यामेंद्र गुप्ता, जितेंद्र वर्मा सहित संजय कुशवाहा, अतुल यादव, सुरेश साहू, वेद प्रकाश, अभिषेक, जसवंत, ललित पांडेय, सुरेश मिश्रा, मोहित सोनी, पवन गुप्ता, गार्ड रामनरेश, लोको पायलेट रामराज, शोषित, मलखान, जेई आनंद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें