फाटक टूटने के बाद ख्ाड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। चेकिंग दल ने छापा मारकर ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा कर रहे 106 यात्रियों को पकड़ लिया। जुर्माना अदा न करने वाले चार यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
चेकिंग दल ने बांदा-मानिकपुर, बांदा-झांसी और बांदा-कानपुर रेल मार्ग पर दो दर्जन अप और डाउन ट्रेनों में छापे मारते हुए 106 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा। बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ ने इधर-उधर छिपने की कोशिश की तो टिकट निरीक्षकों ने उन्हें आरपीएफ और जीआरपी की मदद से पकड़वा लिया।
पकड़े गए सभी बेटिकट यात्रियों को रेलवे मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। 102 यात्रियों ने 47,170 रुपये जुर्माना भरकर रिहाई पाई। जुर्माना न अदा कर पाने वाले चार यात्रियों को जेल भेज दिया गया। छापामार कार्रवाई में मंडल के रेल अधिकारी और पुलिस शामिल रही। इनमें मुख्य टिकट निरीक्षक वीके दास (बांदा), मार्शल नाथ, मुख्य टिकट निरीक्षक अजय कुमार (मानिकपुर), राम कुमार और आरए शिवहरे (महोबा) समेत आरपीएफ और जीआरपी जवान शामिल रहे।