फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल में छापा, कई कमियां मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शहर के अवनि परिधि निजी अस्पताल पर प्रशासन की निगाहें टेढ़ी हो गईं हैं। नरैनी रोड पर स्थित इस अस्पताल के निर्माणाधीन भवन को प्राधिकरण द्वारा सील कर दिए जाने के अगले ही दिन बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट और सीएमओ तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अस्पताल में छापा मारा।
विज्ञापन

बताया गया है कि कई अनियमितताएं मिलीं हैं। जांच टीम के मुताबिक, पैथोलॉजी बिना पैथोलॉजिस्ट के चल रही थी। इस बारे में सीएमओ स्पष्टीकरण लेंगे। पैथोलॉजी का काम बिना प्रमाणपत्र धारक द्वारा किया जाना पाया गया। प्रशिक्षित रेडियोलॉजिस्ट भी नहीं है।
अस्पताल में सफाई का अभाव मिला। रेट लिस्ट चस्पा नहीं पाई गई। कोविड हेल्प डेस्क नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। टीम में सिटी मजिस्ट्रेट केशव नाथ गुप्ता, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा और नगर क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह शामिल रहे। उधर, यह भी चर्चा है कि इस अस्पताल पर सत्तारूढ़ दल के माननीय किसी बात पर खफा हैं। उन्हीं के दबाव पर यह कार्रवाइयां हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें