फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में छापा, पुलिस को एक लाश, असलहा फैक्ट्री मिली

Sun, 02 Aug 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार मिल रही जुआड़खाने की सूचना पर रविवार को अपर जिलाधिकारी व एएसपी ने भारी पुलिस बल के साथ कांशीराम कालोनी निम्नीपार पर छापा मारा। अफसर तब सन्न रह गए जब एक कालोनी में अधेड़ का शव जबकि दूसरी पर असलहा फैक्ट्री मिली। गांजा, कटार और ताश की कई गड्डियां भी बरामद की गईं।
विज्ञापन


निम्नीपार स्थित कांशीराम कालोनी में जुआं होने और अराजकतत्वों के जमावड़े की शिकायतें लगातार पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को मिल रही थीं। यह भी आरोप लग रहे थे कि तमाम कालोनियों में आवंटियों की जगह दूसरे लोग रह रहे हैं।

इधर ईद की रात जुएं के विवाद में शब्बीर नामक एक युवक की हत्या के बाद यह कालोनी प्रशासन के निशाने पर आ गई। पुलिस ने यहां अपना खुफिया जाल बिछाया हुआ था।

रविवार को सुबह अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला, सिटी मजिर्स्टेेट चित्रलेखा सिंह ने कई क्षेत्राधिकारियों, उपजिलाधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ कालोनी में छापा मारा और एक-एक कमरे की तलाशी ली। यहां रहने वालों से उनके कालोनी आवंटन पत्र देखे।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान ब्लाक 26 के आवास नंबर-407 से दुर्गंध आने पर क्षेत्राधिकारी विनोद सिंह ने जैसे ही कुंडी खोली फर्श पर लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला।

ब्लाक संख्या-19 में रहने वाले इनायत अली ने बताया कि मृतकवसीम (50) पुत्र नसीर निवासी बैरियन टोला, फतेहपुर का रहने वाला था और यहां अपनी साली शम्मो के नाम आवंटित कालोनी में रहता था। खून की कमी से वह काफी दिन से बीमार था। बीमारी के चलते मौत होना बताया।

पत्नी के कई दिन पहले मायके पन्ना (मध्य प्रदेश) चले जाने से वह अकेला था। बयान दर्ज कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, ब्लाक 15 के आवास संख्या-239 में रह रहे शमीम (महोबा) ने पुलिस को देखकर बोरी में कुछ सामान बाहर फेंकने की कोशिश की।

पुलिस ने उसे दबोच लिया। एएसपी ने बताया कि कमरे से अधबने तमंचे, 12 बोर कारतूस और असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। ब्लाक 17 के आवास संख्या-259 से कटार बरामद हुई।

यह कालोनी राजू राजकुमार के नाम आवंटित है। कमरा खुला था और वह घर में नहीं था। एक कमरे में ताश की कई गड्डियां और गांजा मिला। यहीं जुआं होने की आशंका जताई गई। छापे के दौरान एसडीएम (अतर्रा) आरके श्रीवास्तव, सीओ सदर प्रभात कुमार, नायब तहसीलदार गिरिवर सिंह, कानूनगो बल्देव प्रसाद समेत कई थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी और पुलिस लाइन व थानों के पुलिस बल शामिल रहा।

अपात्रों को किया जाएगा बेदखल
बांदा। अपर जिलाधिकारी डीएस पांडेय ने बताया कि डूडा से आवास आवंटियों की सूची लेकर पात्रों का सत्यापन कराया जा रहा है। दूसरे के नाम आवंटित मकान में नाजायज रूप से रहने वालों को बाहर किया जाएगा। जांच में अपात्र पाए जाने वालों के आवंटन निरस्त किए जाएंगे। साथ ही जांच के बाद एफआईआर कराई जाएगी। कोई भी बाहरी व्यक्ति कालोनी में नहीं रहने पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें