फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौखला गए हैं राहुल : रामभद्राचार्य

Thu, 07 Aug 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बौखला गए हैं। पूरे विपक्ष की हालत खिसियानी बिल्ली जैसी है।
विज्ञापन

बुधवार को तुलसी पीठ परिसर में जगदगुरु ने कहा कि जो टिप्पणी राहुल ने सेना पर की उस पर सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाई है। यह बिल्कुल उचित है। अगर राहुल गांधी वास्तव में भारतीय होते तो इस तरह का बचकाना बयान कभी न देते। विपक्ष के नेता को ऐसी गैर जिम्मेदाराना भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
विपक्ष पर भी प्रहार करते हुए कहा जो लोग ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रहे हैं, उनकी हालत अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी है। अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने और उसके बाद ट्रंप के नरम रुख पर जगद्गुरु ने कहा कि भारत कभी किसी के दबाव में नहीं झुकता। अमेरिका हो या कोई और देश, हर संप्रभु राष्ट्र को आयात व निर्यात का अधिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें