फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़, राहत कार्यों के लिए नोडल अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बारिश के साथ ही बाढ़, अतिवृष्टि से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने राहत व बचाव आदि कार्यों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नामित किए हैं। डीएम ने नदियों की तलहटी की जमा बालू को हटाने, राहत कैंपों की स्थापना व संचालन, सर्पदंश आदि की घटनाओं से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन, दवाएं आदि के प्रबंध के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पशुओं में होने वाली बीमारी खुरपका-मुंहपका आदि की रोकथाम और बाढ़ प्रभावित लोगों को अनाज एवं अन्य राहत सामग्री देने, नाव एवं मोटर बोट का प्रबंधन, कंट्रोल रूम की स्थापना, बिजली गिरने से बचाव आदि के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा पेयजल, सैनिटाइजर, स्वयंसेवी संस्थाओं व दानदाताओं का सहयोग, एडीएम संतोष बहादुर सिंह नाव, मोटर बोट का अंतरजनपदीय प्रबंधन, सभी एसडीएम, क्षेत्राधिकारी सर्पदंश, गाज से बचाव, कंट्रोल रूम की स्थापना, राहत कैंप की वीडियो फुटेज व फोटो आदि की जिम्मेदारी संभालेंगे। सीएमओ डा .एनडी शर्मा मेडिकल एवं चिकित्सा संबंधी सहायता, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव तिवारी बाढ़ राहत शिविर की व्यवस्था, मिट्टी तेल, डीजल आदि का प्रबंध देखेंगे।
इसी तरह से एसपी अभिनंदन बाढ़ राहत शिविर में सुरक्षा व्यवस्था, पशु चिकित्साधिकारी डा. एसपी सिंह पशुओं में होने वाली बीमारी खुरपका-मुंहपका आदि की रोकथाम के लिए टीकाकरण एवं आवश्यक दवाएं व पशु कैंपों का संचालन, पशुओं के लिए चारा-भूसा का इंतजाम करेंगे। अधिशासी अभियंता (सिंचाई विभाग) नदियों की तलहटी में जमा बालू को हटवाने, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ग्राम विकास संस्थान बड़ोखर खुर्द बाढ़ प्रबंधन में उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार देने की व्यवस्था करेंगे। हिदायत दी कि लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें