फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: राधेश्याम ने मांगे को किया चित

विज्ञापन
विज्ञापन
पैलानी (बांदा)। अमलोर गांव के नागा स्वामी स्टेडियम में आयोजित दंगल में दूर-दराज के पहलवानों ने दांव दिखाए। मिरगहनी के राधेश्याम ने मथुरा के मांगे पहलवान को चित कर शील्ड जीती।
विज्ञापन

दंगल में आसपास के कई गांवों के लोग कुश्ती देखने पहुंचे। पहली व 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती मिरगहनी के पहलवान राधेश्याम और मथुरा के मांगे के बीच हुई। करीब दस मिनट चली रोमांचक कुश्ती में राधेश्याम ने मांगे को कलाजंग दांव से चित कर दिया। रेंहुटा रवि पहलवान व खप्टिहाकलां के राज के बीच कुश्ती हुई। इसमें राज पहलवान ने जीत हासिल की।
खप्टिहाकलां के बबुआ व उन्नाव के अरबाज ने भी कुश्ती में जीत हासिल की। दंगल में रेफरी की भूमिका में धनी राज रहे। कमेंटरी महेश द्विवेदी ने की। दंगल में ग्राम प्रधान भूपेंद्र उर्फ गोरे सिंह, चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा, आयोजन समिति के जय करण सिंह, पूर्व प्रधान रामदास सिंह, सीताराम सिंह, राम प्रसाद कछवाह, ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, भूरा सिंह, महीपत सिंह, अरविंद सिंह, सभाजीत सिंह, संतोष श्रीवास्तव, बलराम सिंह कछवाह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें