फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: महोत्सव में गूंजे सवाल-जवाब, बच्चों ने जीते आकर्षक उपहार

Wed, 09 Sep 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कृष्ण जन्माष्टमी उपलक्ष्य में आयोजित महोत्सव के तहत सोमवार को बच्चों के लिए ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता सब खेलो सब जीतो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा व सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान आयोजित इस क्विज प्रतियोगिता में बच्चों से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं सहित सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे गए। मंच से पूछे गए सवालों का जवाब दिया। सही उत्तर देने वाले हर प्रतिभागी बच्चे को मंच पर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति की ओर से बच्चों को उनकी सूझबूझ के लिए उपयोगी उपहार देकर पुरस्कृत किया गया।
बच्चों को टिफिन बॉक्स, पेंसिल बॉक्स, पानी की बॉटल और स्टेशनरी किट समेत अन्य आकर्षक उपहार बांटे गए। आयोजकों ने बताया कि की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी पौराणिक संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनके ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मेवालाल, प्रबंधक आशीष गुप्ता, उपाध्यक्ष राम चंद्र गुप्ता, उप प्रबंधक अमित कुमार गुप्ता व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें