ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। पीछे बैठा साथी घायल हो गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
नरैनी रोड निवासी भरत (16) पुत्र राजू तिवारी सोमवार को शाम बाइक से खुरहंड जा रहा था।
साथ में पड़ोसी प्रांशू गुप्ता (15) पुत्र राधेश्याम भी था। गड़रा नाले के पास श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। भरत की मौके पर ही मौत हो गई। वह 9वीं कक्षा का छात्र था। प्रांशू को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। भरत की मौत सिर में गंभीर चोटों से हुई।
पुलिस ने भाग रहे ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर हमीरपुर जिले का बताया गया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव निवासी आशा देवी (28) पत्नी चुनुबाद सोमवार को शाम देवर के साथ मायके सिकलोढ़ी जाते समय करबई गांव के पास बाइक से गिरकर घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।