फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ड्यूटी से लौट रहे पीडब्ल्यूडी मजदूर की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- हाइवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, हेलमेट न पहनने से बढ़ी चोटें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मजदूर की मौत हो गई। ड्यूटी से लौट रहे मजदूर की बाइक हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से जोरदार टकरा गई। राहगीरों ने उसे अचेत अवस्था में तत्काल सीएचसी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे उसकी चोटें गंभीर हो गईं।
विज्ञापन

ग्राम सेमरिया के अंश कोरिन पुरवा निवासी 55 वर्षीय कमलेश पीडब्ल्यूडी में मजदूर पद पर कार्यरत था। रोज की तरह शुक्रवार शाम लगभग साढ़े छह बजे वह ड्यूटी कर बाइक से घर लौट रहे था। तभी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दाहिनी ओर खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली उनकी नजर से ओझल रह गई और बाइक सीधा उससे जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कमलेश मौके पर ही अचेत हो गए। घटनास्थल से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल उन्हें उठाकर सीएचसी अतर्रा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को हादसे की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी शिवकुमारी और पुत्र रमेश पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। कोतवाली प्रभारी ऋषिदेव सिंह ने बताया कि हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से बाइक चालक की मौत हुई है। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें