फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुष्पा इलेवन स्टार ने मंगल शीनू सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराया

विज्ञापन
डिग्री कॉलेज खेल मैदान में मेडल के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। शहर के पंडित जेएन डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में रविवार को हॉलीडे सुपर सिरीज का चौथा मैच खेला गया। कप्तान आकाश की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पुष्पा इलेवन ने मंगल शीनू सुपर किंग्स को तीन विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर मंगल शीनू सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उपकप्तान राकेश के 26 रन की बदौलत टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछे करने उतरी पुष्पा इलेवन स्टार की टीम के कप्तान आकाश ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 रन की पारी खेली। 11 ओवर में सात विकेट खोकर टीम ने लक्ष्य हासिल किया।
पुष्पा इलेवन स्टार ने शानदार वापसी करते हुए पिछली हार का बदला लिया। शानदार प्रदर्शन के चलते आकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक मंडल ने उन्हें मेडल देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें