फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रेनों से दो यात्रियों का जेवर से भरा पर्स पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेनों में यात्रा कर रहे दो यात्रियों का जेवर से भरा पर्स व मोबाइल आदि पार कर दिया। दोनों यात्रियों ने बांदा व उन्नाव जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शिवकांती ने जीआरपी थाने में दी तहरीर में बताया कि वह रेलवे स्टेशन अतर्रा से चित्रकूट इंटरसिटी ट्रेन से रागौल जाने के लिए यात्रा कर रही थी। ट्रेन में भीड़ होने की वजह से उसने बैग ट्रेन की ऊपर वाली सीट में रख दिया। रागौल स्टेशन आने पर उसने बैग देखा तो बैग के अंदर रखा जेवर से भरा पर्स गायब था। महिला ने थाने में पर्स चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जबलपुर से उन्नाव के लिए यात्रा कर रहे जबलपुर के न्यू कॉलोनी निवासी संतोष भारतीय ने उन्नाव जीआरपी थाने में दी तहरीर में बताया कि वह चित्रकूट एक्सप्रेस से रिजर्वेशन टिकट लेकर उन्नाव जा रहा था। उसके साथ उसकी ममेरी बहन माया देवी भी साथ थी। बांदा स्टेशन के आसपास उसका मोबाइल फोन व ममेरी बहन का बैग चोरी हो गया। बैग में कपड़े व चांदी की पायल थी। संतोष ने उन्नाव जीआरपी थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें