बबेरू। पतवन खेल मैदान में आयोजित क्षेत्रीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागियों में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में विजेता समगरा के तीन खिलाड़ियों ने साइकिल पुरस्कार स्वरूप दी गई।
बालक वर्ग प्राथमिक स्तर 100 मीटर पर प्राथमिक विद्यालय भदवारी गौरव प्रथम ,अभिषेक अघांव द्वितीय, लक्ष्मीकांत सिमौनी तृतीय, 200 मीटर दौड़ पर अमरजीत जनवारा प्रथम, राज समगरा द्वितीय, राजा भइया सिमौनी तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अमरजीत जनवारा प्रथम, रोहित परास द्वितीय, होरीलाल पेस्टा तृतीय, जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर में पुप्पेन्द्र परास प्रथम, रामशरण यूपीएस कटइया द्वितीय, अंकित भदवारी तृतीय, 200 मीटर पवन कुमार समगरा प्रथम, सुरेन्द्र पल्हरी द्वितीय, सचिन अधांव तृतीय, 400 मीटर पवन कुमार समगरा प्रथम, पुष्पेन्द्र परास द्वितीय, सचिन अधांव तृतीय, 600 मीटर दौड़ में श्याम सुन्दर मझीवा प्रथम, अंकुश मझीवा द्वितीय, अंकुश अधांव तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद में पुष्पेन्द परास प्रथम, सचिन अधांव द्वितीय, विनय मरका तृतीय रहे।
गोला फेंक में पवन कुमार समगरा प्रथम, अनुज कुमार मझीवां द्वितीय, सचिन अंधाव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेक में विनय समगरा प्रथम, सचिन अधांव द्वितीय, रामबाबू मझीवां तृतीय, कबड्डी में विजेता अधांव, उप विजेता परास, खो-खो मे विजेता काजीटोला, उप विजेता पतवन, प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में 100 मीटर में पूर्णिमा समगरा प्रथम, नैनसी मिलाथू द्वितीय, कंचन मिलाथू तृतीय, 200 मीटर दौड़ में राधा पल्हरी प्रथम, नैनसी मिलाथू द्वितीय, आस्था पतवन तृतीय, 400 मीटरी दौड़ में पूर्णिमा यूपीएस समगरा प्रथम, चांदनी यूपीएस अधांव द्वितीय, दीपिका पीएस मिलाथू तृतीय, कबड्डी में यूपीएस परास विजेता पीएस पतवन उप विजेता रहे।
खो-खो विजेता प्राथमिक विद्यालय अधांव, उप विजेता प्राथमिक विद्यालय पतवन रहे। जूनियर बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में अंजना देवी बगेहटा प्रथम, अंबिका देवी समगरा द्वितीय, सोफिया मझीवां तृतीय, 400 मी दौड़ में अंजना सिमौनी प्रथम, ज्योति समगरा द्वितीय, शिखा मझीवां तृतीय रहे। 600 मी दौड़ में शिवानी समगरा प्रथम, अंजना सिमौनी द्वितीय, रचना मझीवां तृतीय स्थान पर रहे। लम्बी कूद में शिवानी समगरा प्रथम, सविता पल्हरी द्वितीय, अंजना बगेहटा तृतीय और गोला फेंक में शिवानी समगरा प्रथम, खुशी बरौली आजम द्वितीय, रचना औगासी तृतीय, चक्का फेंक ज्योति समगरा प्रथम, प्रांशी समगरा द्वितीय, खुशी बरौली आजम तृतीय स्थान पर रहे। खो-खो विजेता यूपीएस परास, कबड्डी विजेता पतवन, उप विजेता परास रही। विजेता खिलाड़ियों को बीईओ सन्तोष कुमार वर्मा ने सम्मानित किया। मौके पर राम स्वयंवर पाण्डेय, अजय गुप्ता, राकेश शिवहरे, राजेश अग्रहरि, रंजना यादव आदि मौजूद रहे।