फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तहसीलदार की उपस्थिति में होगी दलहनी-तिलहनी फसलों की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दलहनी-तिलहनी खरीद में हर वर्ष फर्जीवाड़ा होता है। शासन ने इस बार दलहन-तिलहन खरीद का जिम्मा कानपुर की संस्था को सौंपा है। अतर्रा मंडी में इसके लिए केंद्र खोला गया है। तहसीलदार की ड्यूटी खरीद में लगाई गई है। साथ ही एसडीएम को भी दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

शासन के विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को निर्देश भेजे हैं। कहा है कि चना, मसूर व सरसों की खरीद बांदा जनपद में की जाएगी। उप्र. उपभोक्ता सहकारी संघ लि. के माध्यम से क्रय केंद्र खोला जाना है। अबकी चना, मसूर एवं सरसों खरीद के लिए कानपुर की अरावली एग्रो मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटी को जिम्मेदारी दी गई है।
एक क्रय केंद्र अतर्रा मंडी में खोला गया है। कुलदीप कुमार (मोबाइल नं.8318363505) को केंद्र प्रभारी नामित किया गया है। प्रभारी से कहा है कि केंद्र में बैनर, नमी मापक यंत्र, इलेक्ट्रानिक कांटे, छलना, बिनोइंग फैन एवं अन्य आवश्यक स्टेशनरी की व्यवस्था की जाए। किसानों के लिए मंडी समिति से छाया व पानी,बोरो की उपलब्धता कराएं। केंद्र में नियमानुसार कृषकों का पंजीयन के बाद खरीद की जाए। विशेष सचिव ने कहा है कि चना, मसूर व सरसों के बाजार भाव तथा समर्थन मूल्य में अंतर होने के कारण बिचौलियों के सक्रिय होने की संभावना है। इसे देखते हुए केंद्र में तहसीलदार अतर्रा की ड्यूटी लगाई गई है। वह विक्रय से पूर्व कृषकों को खसरा खतौनी के आधार पर उपज का सत्यापन करेंगे। इस योजना में बिचौलियों को दूर करने की दृष्टि से उपजिलाधिकारी अतर्रा को भी दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन

इनसेट-

5650 रुपये क्विंटल खरीदेंगे चना
केंद्र प्रभारी कुलदीप कुमार के मुताबिक 2025-26 रबी विपणन सीजन में मसूर 6700 रुपये और चना 5650 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। सरसों की खरीद 5940 रुपये प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा। जबकि बाजार में इस समय चना 5600, मसूर 6300 और सरसों 5750 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें