फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसए ऑक्सीजन प्लांट निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला अस्पताल में बनाए जा रहे पीएसए (प्रेशर स्विंग एडजार्बशन) ऑक्सीजन प्लांट का काम तेजी पक ड़ रहा है। भूमि चयन के बाद कार्यदायी संस्था डीआरडीओ ने यहां समतलीकरण शुरू करा दिया। सोमवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कार्य का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि प्लांट निर्माण तेजी से करें। गुणवत्ता और मानक का पूरा पालन हो। जिला अस्पताल के सीएमएस को निर्देश दिया कि रोजाना निरीक्षण करें। कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एचके सिंह उपस्थित रहे। यहां के बाद डीएम ने ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। कोरोना टेस्ट के बारे में जानकारी ली। सीएमएस को निर्देश किया कि 8-8 घंटे की शिफ्ट में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। पॉजिटिव मरीजों को तत्काल मेडिकल किट दी जाए।
डॉ. विनीत सचान ने भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी दी। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेट कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी मुआयना किया। इस मौके पर सह नोडल अधिकारी/डिप्टी कलेक्टर सुरभि शर्मा, परियोजना निदेशक आरपी मिश्रा, अर्थ एवं संख्या अधिकारी एसके बघेल, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में 496 भरे सिलिंडर मुहैया
बांदा। सोमवार को मेडिकल कॉलेज में स्थित एल-3 कोविड अस्पताल में बैठक कर डीएम ने आक्सीजन आदि की उपलब्धता की जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार यादव और ऑक्सीजन प्रभारी डॉ. पीएन यादव ने बताया कि डी टाइप के 496 भरे सिलिंडर उपलब्ध हैं। साथ ही 250 सिलिंडर इस्तेमाल हो रहे हैं। डीएम ने खाली होने वाले सिलिंडर को तत्काल रिफिलिंग के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन उपलब्धता की रोजाना रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं। प्रधानाचार्य ने बताया कि 167 मरीज भर्ती हैं। इनमें 30 आईसीयू/वेंटिलेटर में हैं। डीएम ने मरीजों को समय से नाश्ता और खाना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज में तैनात सुरक्षा कर्मियों को मास्क उपलब्ध कराने और उनके ड्यूटी स्थल को सैनिटाइज कराने को कहा। ऑक्सीजन सिलिंडर वाहनों में उतारने चढ़ाने वाले कर्मचारियों को दोहरा मास्क लगाने के लिए निर्देश दिए। डीएम ने मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें