बांदा। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। डीएम नागेंद्र प्रताप ने तहसील स्तर पर खेलकूद समिति के निर्देश दिए। स्टेडियम में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा लाइट लगाने को कहा।
जिला खेल कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय पर्वों, खेल दिवस व दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करानेे पर जोर दिया। स्टेडियम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के वार्षिक पंजीकरण शुल्क बढ़ाने पर विचार विमर्श करने के लिए कहा। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, बीएसए अव्यक्त राम तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी राहुल द्विवेदी भी रहे।