फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को प्रतिभा के अनुसार शिक्षा दें : आयुक्त

विज्ञापन
मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में संबोधन करते कमिश्नर अजीत कुमार।  - फोटो : प्रशासन
विज्ञापन
बांदा। शिक्षक बच्चों को उनकी प्रतिभा के अनुसार शिक्षा प्रदान करें। यह बात आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में हमारी पहचान-हमारी संस्कृति (संस्कृति उत्सव) के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मंडलायुक्त अजीत कुमार ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार ने सांस्कृतिक विरासत व उसकी पहचान को बनाए रखने को प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू किया है। इस दौरान युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में जिला बांदा, चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर से चयनित कलाकारों द्वारा 27 प्रकार की विधाओं में कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
लोक गायन, शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, नृत्य, कत्थक, पखावज वादन, समूह गायन, एकल शास्त्रीय नृत्य में कलाकारों ने कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में जगदगुरू रामभद्राचार्य विश्व विद्यालय के गोपाल मिश्रा, नटराज संगीत महाविद्यालय के धनंजय सिंह रहे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश पांडेय भी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें