फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: काली पट्टी बांधकर अभियंताओं ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निजीकरण के विरोध में राज्य विद्युत परिषद इंजीनियर संगठन का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी जनपद शाखा के बैनर तले संगठन सदस्यों ने काला फीता बांधकर काम निपटाया।
विज्ञापन

प्रचार सचिव अवर अभियंता सावेंद्र पटेल ने बताया संगठन के केंद्रीय आवाह्नन सभी सदस्य ड्यूटी के समय सुबह 10 से शाम 8 बजे तक काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। शाम 5 से 6 बजे तक मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में विरोध सभा भी की जा रही है।
विरोध प्रदर्शन में जनपद अध्यक्ष पीके पांडेय, सचिव ख्वाजुद्दीन , कांता प्रसाद, साकेत सचान, संतोष तिवारी, शैलेश प्रजापति, शैलेन्द्र कुमार, विजय कुशवाहा, रविशंकर गुप्ता, सविंद्र पटेल, प्रवीण कुमार आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें