फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास का मंदिर टूटने पर विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मोस्ट युवा जागृति संस्थान कार्यकर्ता। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। तुगलकाबाद (दिल्ली) में संत रविदास मंदिर के तोड़े जाने पर मोस्ट युवा जागृति संस्थान ने विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में भारत की एकता-अखंडता टूटने का खतरा जताते हुए भव्य मंदिर निर्माण की मांग की है।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में संस्थान सदस्यों ने शनिवार को सुबह पैदल मार्च निकाला। कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह को दो सूत्री मांग पत्र दिया। इसमें उसी स्थान पर संत रविदास का भव्य मंदिर निर्माण और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन पर भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर रावण सहित सैकड़ों लोगों के विरुद्ध दर्ज केस वापस लेने की मांग शामिल है।
संस्थान संस्थापक अध्यक्ष कैलाश बौद्ध ने कहा कि मंदिर तोड़े जाने पर पूरे समाज में आक्रोश पनप रहा है। प्रदर्शन व ज्ञापन में सूरज सिंह, बुद्धराज बौद्ध, शिवप्रसाद, धर्मेश कुमार, सुशील कुमार, पारन देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें