फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का आंदोलन जोर पकड़ा

Sun, 24 May 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय परिसर में चल रहे शिक्षामित्रों के धरने ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को धरने पर बैठे शिक्षामित्रों ने बीएसए के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर सोमवार (25 मई) से धरने को भूख हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षामित्र समायोजन संघर्ष समिति के बैनर तले शिक्षकों को धरना पिछले तीन दिन से जारी है। इनकी मुख्य मांग शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन की है। रविवार को समिति ने बीएसए के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। धरना स्थल पर हवन कुंड बनाकर आहुतियां दी गईं।

साथ ही कहा कि सभी शिक्षामित्रों का एक साथ समायोजन व नियुक्तिपत्र न मिलने तक धरना जारी रहेगा। सोमवार से भूख हड़ताल की जाएगी। धरने में समिति के मंडलीय मंत्री जगदीश पटेल सहित आशा देवी, साक्षी, सोना यादव, सरस्वती देवी, अनीता सिंह, राजीव द्विवेदी, सुनील मिश्रा, राधे श्याम यादव, योगेश्वर, ओंकार नाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें