फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सफाई कर्मचारियों के पीटने पर विरोध, चार के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 07 Aug 2025 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
 रैपुरा थाने में धरने के बाद ​शिकायत दर्ज कराते सफाईकर्मी । - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ/सरैंया। ग्रामीणों के मवेशियों को हांक कर ले जाने पर स्थानीय लोगों का कुछ सफाईकर्मियों से विवाद हो गया। इसे लेकर नाराज सफाई कर्मियों ने थाना परिसर के सामने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बांधी गांव के युवकों ने उनके साथ मारपीट की है। धमकी दिया है कि गांव में दोबारा नहीं दिखाई देना। सभी चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

पराकाें निवासी सफाई कर्मी रामकल्याण ने बताया कि खंड विकास अधिकारी रामनगर ने निर्देश दिया था। बांधी गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में अन्ना मवेशी घूम रहे थे। उनको गोशाला लिए जा रहे थे। उसी दौरान बांधी गांव निवासी बांधी निवासी ननकू, गौरीशंकर, कपिल, राजेश आए। कहा कि उनके घर के मवेशी क्यों ले जा रहे हैं। अन्ना मवेशी के अलावा उनके घर के मवेशी भी हांंके जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सफाई कर्मचारियों की जाति पूछी और उनके साथ मारपीट करने लगे। इस बात का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया। मुर्गा भी बनाकर गाली-गलौज किया। कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने की धमकी दी। इस मौके पर सफाई कर्मी सेमरवार निवासी झल्लू आदि मौजूद रहे।
थानाध्यक्ष रैपुरा ने विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों को कहना कि लगाए जा रहे आरोप सही नहीं है। पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। सफाईकर्मियों ने उनके साथ भी अभद्रता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें